उदयपुर: उदयपुर वन परीक्षेत्र में हाथियों के दल के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत, खदेड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
उदयपुर वन परिक्षेत्र में इन दिनों 17 हाथियों के दल की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जंगल और आबादी क्षेत्र के आसपास हाथियों के विचरण से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। हाथियों के दल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं, जिससे किसी अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है। वन विभाग लोगों को सतर्क कर रहा है।