बाड़ी: लुहार की बेटी की शादी में मदद को आगे आए हाथ, नकद राशि, शादी के कपड़े और अन्य आवश्यक सामान किया भेंट
Bari, Dholpur | Apr 4, 2026 बाड़ी शहर में महाराणा प्रताप खेल मैदान के पास सड़क किनारे रहने वाले गड़रिया लुहार मुकेश की बेटी की शादी में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष वंदना और अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग किया है। उन्होंने परिवार को आशीर्वाद दिया और शादी के लिए कुछ सामान भी भेंट किया। मंडल अध्यक्ष वंदना ने बताया कि मुकेश के छह बेटियां और एक बेटा है। उनकी सबसे बड़ी बेटी की शादी आज होने जा रही है।