इटावा: सदर कोतवाली क्षेत्र के आर्थिक तंगी से परेशान तीन बच्चों के पिता ने खाया सल्फास, उपचार के दौरान सैफई पीजीआई में हुई मौत
Etawah, Etawah | Apr 6, 2025 कोतवाली के अकालगंज निवासी 26 वर्षीय संजय बाबू कठेरिय शिवम टाकीज के पास अंडे की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते आए दिन घर में कलह होता था। शनिवार दोपहर उसने घर पर सल्फास का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से सैफई पीजीआई भेजा गया था, जहां रविवार शाम 3 बजे उसकी मौत हो गई, कोहराम मचा है।