देहरादून: बीजेपी के महिला सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने उठाया सवाल
बीजेपी के महिला सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने सवाल उठाया है। बता दे की पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी इतिहास रचने की उम्मीदें पाले बैठी है और इसके लिए पार्टी प्रदेश की आधी आबादी यानी मातृशक्ति को रिझाने की मुहिम में जुटी है।