टाउन में सेंट्रल पार्क के सामने गुरुवार को उस समय अचानक यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जब धान मंडी से गेहूं से भरे ट्रोले एफसीआई गोदाम की ओर रवाना हुए। महज 15 मिनट के भीतर दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।