बेगूसराय: चकिया पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
चकिया थाना की पुलिस में चोरी के मोबाइल के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत चकिया थाना की पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ सुरेंद्र महतो एवं अनंत कुमार को गिरफ्तार किया है.