इंदौर: स्मार्ट सिटी ऑफिस में महापौर की अध्यक्षता में यातायात को लेकर हुई बैठक, बैठक में कलेक्टर और यातायात डीसीपी रहे मौजूद
Indore, Indore | Feb 24, 2024 इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, यातायात पुलिस के एडिशनल डीसीपी मनीष अग्रवाल सहित स्मार्ट सिटी सीओ सिद्धार्थ जैन और परिवहन विभाग के अधिकारी की एक बैठक हुई। जहां सभी शहर के बेतरतीब हो रहे यातायात को लेकर चर्चा की गई। जिसमें जवाहर मार्ग और बड़ा गणपति मार्ग से उल्टी दिशा में जाने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई किए जाने के आदेश जारी किए गए।