सोहागपुर: गांधी चौक से नटराज होटल तक गौ सम्मान आह्वान अभियान, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
नगर के गांधी चौक से नटराज होटल तक दुकानों में नंदी गौ सेवा द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान का शनिवार की देर शाम को आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को गायों के संरक्षण और संवर्धन के महत्व के प्रति जागरूक करना था। दुकान दुकान जाकर गौ सेवकों ने जागरूक किया और लोगों ने हस्ताक्षर कर अपने समर्थन और संकल्प का परिचय दिया।