काशी चक: वारसलीगंज विधायक अनीता ने काशीचक में जनता दरबार का आयोजन किया, जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की राजद विधायक अनीता ने काशीचक प्रखंड में बड़े पैमाने पर जनता दरबार का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए। विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में पहुंचे और लिखित आवेदन देकर अपनी बात रखी।विधायक अनीता ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं।