महाराजगंज: बछरावां थाने में तैनात थाना प्रभारी के कारखास धरनीधर उर्फ डी डी का लकड़ी के ठेकेदार से खर्चा मांगने का ऑडियो वायरल
30 जून मंगलवार की शाम 6:00 बजे सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो गया वायरल ऑडियो में बछरावां थाने में तैनात धरनी धर उर्फ डीडी आरक्षी के द्वारा लकड़ी के ठेकेदार से खर्चा मांगने तथा बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो विगत दिन पुराना बताया जा रहा है। परंतु ईमानदार पुलिस अधीक्षक की साख पर बट्टा लग रहा है। ऑडियो को लेकर चर्चाओं का दौर क्षेत्र में जारी है।