धमदाहा: एसएच-65 पर रफ्तार का कहर: आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, बैंक अधिकारी गंभीर रूप से घायल
धमदाहा :- धमदाहा थाना क्षेत्र में सोमवार को एसएच-65 पर गैस गोदाम के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सेंट्रल बैंक के एक फील्ड ऑफिसर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।