आगर: आगर सुसनेर मार्ग पर ईश्वर सर्जिकल हॉस्पिटल के पास दो बाइक टकराईं, तीन घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
आगर सुसनेर मार्ग पर ईश्वर सर्जिकल हॉस्पिटल के पास रविवार शाम करीब 7:30 बजे दो बाइक की आपस में टक्कर हो गईं। हादसे में तीन लोग घायल हुएं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में पंकज, रोहित और शिवांश घायल हुएं। तीनो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया , जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें भर्ती किया है।