कटेया: मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी
कटेया थाना क्षेत्र के नियामत गुरियांव गांव में मारपीट के मामलें में दूसरे पक्ष की ओर से भी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दूसरे पक्ष के अकलू भगत ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि 31 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने पोते नीतीश कुमार सिंह के साथ गाय को चारा खिला रहे थे।तभी गांव के ही सचिंद्र राम समेत 4 लोग वहां पहुंचे।