बड़वारा: विलायतकला खमतरा तिराहे पर सड़क में गड्ढा दुर्घटना को दे रहा है निमंत्रण
Badwara, Katni | May 15, 2026 विलायतकला खमतरा तिराहे में सड़क में गड्डा और रोड की धसान दे रही दुर्घटना को निमंत्रण कटनी शहडोल मार्ग के एनएच 43 के विलायतकला खमतरा तिराहे में सड़क में गड्डा और सड़क के किनारे मिट्टी का कटाव राहगीरों के लिए मुसीबत का सबक बन रहा है साथ ही सड़क दुर्घटना की वजह भी बन रहा है यहाँ पर पूर्व भी कई बार सड़क दुर्घटनाएं इन्हीं कारणों की वजह से हो चुकी हैं