थाना नाराहट पुलिस ने लड़ाई झगड़े की मामले को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी दो आरोपियों पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।