मेरठ: कोतवाली में वकील पर जानलेवा हमला, भैंस का दूध निकालने जाते समय पड़ोसियों ने की फायरिंग और पथराव
Meerut, Meerut | Jan 14, 2025 मेरठ के कोतवाली क्षेत्र के बनी सराय इलाके में एक वकील पर उसके पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। मंगलवार की देर शाम को हुई इस घटना में वकील सोनू को गंभीर चोटें आईं। घटना उस समय हुई जब सोनू अपनी भैंस का दूध निकालने जा रहा था और रास्ते में अपने पड़ोसी फरहान के घर के सामने फोन पर बात कर रहा था।