बिहार: बिंद चौक के पास कार की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल
Bihar, Nalanda | Jul 29, 2026 बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर स्थित बिंद चौक के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी।घायल महिला की पहचान पटना जिले के अंदौली गांव निवासी अनुप कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड