उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज में साइकिल चोरी का पर्दाफाश, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 6 साइकिलें बरामद
उदाकिशुनगंज में साइकिल चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके पास से छह चोरी की साइकिलें बरामद की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिलवर साह की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा। पूछताछ में उसके पिता सुभानी साह की संलिप्तता सामने आई।फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।