बहराइच: बलहा विधानसभा इलाके के ग्रामीणों ने धरना स्थल पर किया धरना प्रदर्शन, जमीन की पैमाइश कराने की मांग की
जिले में गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धरना स्थल पर बलहा विधानसभा इलाके के ग्रामीणों के द्वारा पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उनका कहना है की जमीन पैमाइश की मांग को लेकर यह धरना प्रदर्शन जारी है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।