मेरठ: मेरठ में पूर्व PM की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मैदान के पास लगी प्रतिमा का हाथ टूटा, कांग्रेसियों ने कार्रवाई की मांग की
Meerut, Meerut | May 9, 2026 मेरठ के नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर के ब्लॉक में लगी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब कुछ लोग पार्क की तरफ पहुंचे तो उन्होंने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी।इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों सहित कुछ कांग्रेस नेता भी पहुंचे। जिन्होंने घटना पर रोष जताया।