बाड़मेर: सणाऊ सरपंच तन सिंह जी के साथ मारपीट मामले में राजपूत समाज में भारी आक्रोश, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Aug 15, 2025 सणाऊ सरपंच तन सिंह जी के साथ कुछ दिन पहले मारपीट की गई थी। जिसको लेकर लेकर राजपूत समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शुक्रवार शाम 5:00 बजे बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग बाद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपा। मारपीट करने वाले लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।