बिहारीगंज: चापाकल के गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मोहनपुर में चापाकल के गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बालक बलजीत कुमार की मौत हो गई। मृतक मोहनपुर निष्फ वार्ड संख्या 12 निवासी वीरेंद्र राम का पुत्र था। बताया गया कि खेलते-खेलते बालक गड्ढे में गिर गया। परिजनों ने बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया ।