फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस ने घर के बाहर खेलते हुए नया टोला पहुंचे बच्चे को उसके परिजनों को सौंपा
Phulwari, Patna | Oct 30, 2024 नया टोला में एक बच्चा पाया गया जो कि रो रहा था। वह बच्चा काफी छोटा था और अपना नाम बताने में असमर्थ था। घटना की सूचना पर फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे बच्चे के परिजन को ढूंढ कर उन्हें सौंप दिया। वह बच्चा साकेत बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। बच्चे की मां ने बताया कि वह बच्चा घर के बाहर खेल रहा था और खेलते-खेलते दूर निकल गया।