फुलवारी: पुलिस कॉलोनी में दिवाली उत्सव का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया
Phulwari, Patna | Oct 29, 2024 पुलिस कॉलोनी में सबकी खुशियों वाली दीवाली उत्सव का आयोजन मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने न केवल दीवाली की खुशियों को साझा किया, बल्कि अपने रचनात्मक कौशल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवन का संदेश भी दिया।उत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में रंगोली निर्माण, दीया सजावट शामिल थी।