हनुमानगढ़: असरजाना के खेत में बनी ढाणी में एमडी ड्रग्स बना रहे थे, पुलिस ने भारी मात्रा में रसायन, एमडी व अफीम की बरामदगी की
जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नोहर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने गांव असरजाना के खेत में बनी एक ढाणी में संचालित अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स, अफीम, रासायनिक पदार्थ और ड्रग्स बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।