बरेली: बरेली में मुहर्रम के जुलूस में बवाल, चंदे के विवाद पर भिड़े दो गुट, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव में बीते शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चंदे के रुपये और नोट उड़ाने की बात को लेकर एक ही समुदाय के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जुलूस कुछ देर के लिए बाधित हो गय