कांके: प्रोजेक्ट भवन में सीएम ने पर्यटन, खेल और संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक की
Kanke, Ranchi | Jul 6, 2026 प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार शाम करीब पांच बजे पर्यटन, खेल और संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक की। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को राज्य में अंडरग्राउंड कोल माइंस क्षेत्रों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।