मुशहरी: नगर निगम की बड़ी पहल: 30-31 मार्च को सुबह 7 से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे काउंटर, बिना ब्याज टैक्स जमा करने का मौका
मुजफ्फरपुर नगर निगम के नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब केवल 2 दिन शेष हैं। ऐसे में राजस्व वसूली को तेज करने के लिए निगम प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। नगर आयुक्त ने बताया कि इस दौरान टैक्स जमा करने पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाएगा, जिससे बकायेदारों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की