Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, डब्ल्यूईसी और सीटीएल का संयुक्त सत्संग संपन्न मदनपुर के हदहदवा मंदिर प्रांगण में हुआ आयोजन, हनुमान कथा और सामूहिक आरती से हुआ समापन औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान के समीप हदहदवा मंदिर प्रांगण में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, डब्ल्यूईसी तथा सीटीएल का संयुक्त सत्संग आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एकल अभियान समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डब्ल्यूईसी केंद्र की रेणु देवी ने ब्रह्मनाद और गायत्री मंत्र के साथ महामंत्र का पाठ कराया। वहीं सीटीएल कोऑर्डिनेटर मंजीश कुमार के द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। भगवान श्रीराम की सामूहिक स्तुति के पश्चात अध्यक्ष जितेंद्र सिंह परमार ने हनुमान जी महाराज की कथा और गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भक्ति और सेवा भाव के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन हनुमान जी महाराज की आरती और रामायण जी की आरती के साथ हुआ। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस सत्संग में जितेंद्र सिंह परमार, रोहित कुमार, मंजीश कुमार सिंह, कन्हैया यादव, रानी कुमारी, रेणु देवी, प्रियंका श्रीवास्तव, दुर्गा देवी, मोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

MORE NEWS

एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, डब्ल्यूईसी और सीटीएल का संयुक्त सत्संग संपन्न मदनपुर के हदहदवा मंदिर प्रांगण में हुआ आयोजन, हनुमान कथा और सामूहिक आरती से हुआ समापन औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान के समीप हदहदवा मंदिर प्रांगण में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, डब्ल्यूईसी तथा सीटीएल का संयुक्त सत्संग आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एकल अभियान समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डब्ल्यूईसी केंद्र की रेणु देवी ने ब्रह्मनाद और गायत्री मंत्र के साथ महामंत्र का पाठ कराया। वहीं सीटीएल कोऑर्डिनेटर मंजीश कुमार के द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। भगवान श्रीराम की सामूहिक स्तुति के पश्चात अध्यक्ष जितेंद्र सिंह परमार ने हनुमान जी महाराज की कथा और गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भक्ति और सेवा भाव के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन हनुमान जी महाराज की आरती और रामायण जी की आरती के साथ हुआ। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस सत्संग में जितेंद्र सिंह परमार, रोहित कुमार, मंजीश कुमार सिंह, कन्हैया यादव, रानी कुमारी, रेणु देवी, प्रियंका श्रीवास्तव, दुर्गा देवी, मोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। - Aurangabad News