बज्जू: बज्जू कृषि उपज मंडी में बारिश से हुआ भारी नुकसान, लाखों की उपज भीगी, किसान परेशान
Bajju, Bikaner | Apr 8, 2026 बज्जू में हुई अचानक वर्षा ने कृषि उपज मंडी में भारी नुकसान कर दिया। मंडी परिसर में पानी भर जाने से किसानों और व्यापारियों की मेहनत पर पानी फिर गया। गलियों में जलभराव होने के कारण ईसबगोल, सरसों, चना और जीरे से भरे थैलों को नुकसान पहुंचा है।भादू ट्रेडिंग कंपनी के मालिक सीताराम भादू ने बताया कि बारिश के कारण मंडी की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।