चरखारी: खरेला के पास डंपर ने विधायक के काफिले को मारी टक्कर, बृजभूषण राजपूत बाल-बाल बचे
चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत रात्रि सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। खरेला क्षेत्र में संकट मोचन मंदिर के पास अनियंत्रित डंपर ने उनके काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में गनर-ड्राइवर समेत तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए। विधायक हमीरपुर से शादी समारोह से लौट रहे थे। ड्राइवर की सूझबूझ से विधायक की कार खंती में उतर गई और वे सुरक्षित रहे।