कटिहार: मिरचाईबारी में सड़क हादसा, एक युवक घायल, इलाज जारी
मंगलवार की दोपहर 3 बजे एक युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो सड़क हादसे के दौरान घायल हो गया था। घटना के बारे में घायल को सदर अस्पताल लाने वाले लोगों ने बताया कि यह युवक सड़क पर बेहोशी की अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे इलाज के लिए उन लोगों के द्वारा भर्ती कराया गया। युवक की पहचान ललियाही निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है।