मानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। पदाधिकारियों ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।