बांका: कोकरीतरी गांव में खेलने के दौरान बच्चा छत से गिरकर जख्मी
Banka, Banka | May 2, 2026 बांका थाना क्षेत्र के कोकरीतरी गांव में शनिवार की सुबह 8:00 बजे एक बच्चा खेलने के दौरान छत से नीचे गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी बच्चे का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार कोकरीतरी निवासी किसणदेव यादव का पुत्र दिलखुश कुमार अपने छत के पर खेल रहा था। इस दौरान वह असंतुलित होकर छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।