सरधना: कस्बा हर्रा में मस्जिद के सामने टूट कर गिरा चलती बिजली का तार, मची अफरा-तफरी, लोगों ने मौके से भागकर बचाई अपनी जान
कस्बा हर्रा में सड़क पर गिरा बिजली का तार, बड़ा हादसा टला सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मस्जिद के सामने अचानक बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। तार गिरते ही उसमें तेज चिंगारियां निकलने लगीं और पटाखों जैसी आवाजें आने लगीं। आसपास मौजूद लोगों को ऐसा लग रहा था मानो गोलियां चल रही हों।