नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन, 'हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी' पर चर्चा
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न प्राइमरी मिडिल स्कूल में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी थीम पर विस्तृत चर्चा की गई।बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा पोषण पर चर्चा किया गया। विद्यालय नियमित भेजने, सुबह नाश्ता कराके स्कूल भेजना सहित विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए।