बेगूसराय: हरपुर चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की हुई मौत
बेगूसराय के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव के रहने वाले सरोज साहनी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सरोज साहनी अपने मोटरसाइकिल से सवार होकर घर जा रहे तभी सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।