बेगूसराय: बेगूसराय SP ने पदभार ग्रहण करते ही 05 थानाध्यक्ष का किया तबादला
बेगूसराय के नए एसपी मनीष ने पदभार ग्रहण करते ही 05 थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया है. बेगूसराय में पदस्थापन के दौरान 3 वर्षों तक एक ही अनुमंडल में रहने के कारण बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह स्थानांतरण किया गया है. एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को 24 घंटे के अंदर नव-पदस्थापित स्थानों पर योगदान करने का निर्देश दिया है.