बेगूसराय: 01 फरवरी से जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में DM ने की बैठक
1 फरवरी से जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित होगी. विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रेक्षागृह आर्ट गैलरी में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है.