बेगूसराय: बेगूसराय में मोबाइल उधार नहीं देने पर टाइगर मोबाइल पुलिस ने दुकानदार को झूठे केस में फसाने का दिया धमकी
बेगूसराय में 25 हजार का मोबाइल उधार नहीं देने पर टाइगर मोबाइल के जवान द्वारा मोबाइल दुकानदार को मुकदमों में फंसा कर जेल भेजने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़ित पटेल चौक निवासी प्रकाश कुमार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां सूचना पत्र के माध्यम से गुहार लगाए जाने के साथ ही एसपी कार्यालय में भी आवेदन दिया है.