मुंडावर: मुण्डावर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 20 साल पुराने हत्या के मामले में 2 जनों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Mandawar, Alwar | Sep 21, 2024 खैरथल जिले के मुंडावर में हत्या के मामले में लंबित चल रहे प्रकरण में आज मुंडावर के अपर जिला एवम सत्र न्यायधीश ने फैसला सुनाते हुए हत्या में शामिल दो लोगो को आजीवन कारावास की सजा का फरमान सुना दिया, साथ ही दोनो आरोपियों पर 50 -50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है, मामला आज से 20 साल पहले 15 जून 2004 का है।