मवाना: मवाना के मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव शिव मंदिर में चोरी करते चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस कर रही है जांच
Mawana, Meerut | May 21, 2026 बुधवार को रात 8:00 सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गई जिसमें एक युवक मवाना के मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव शिव मंदिर में दान पत्र तोड़कर चोरी करता साफ-साफ नजर आ रहा है वीडियो कब की है यह अभी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन इस मामले में मवाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है।