जसवंतनगर: कैस्त के रामजानकी विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह, मेधावी छात्रों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
कैस्त में स्थित राम जानकी विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह हुआ। स्कूल के प्रबंधक पंडित शिव सागर शुक्ला और प्रधानाचार्य अभिषेक शुक्ला समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र दिए गए।