सतगावां: गोरनडीह में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत
सतगावां। थाना क्षेत्र गोनरडीह में मंगलवार की देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से घायल व्यक्ति ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक की पहचान मरचोई पंचायत के गोनरडीह गांव निवासी 40 वर्षीय संजय राजवंशी, पिता- जागो राजवंशी के रूप में की गई। घायल को सीएचसी सतगावां लाया गया जहां स्थिति गंभीर होने के बाद सदर रेफर कर दिया गया।