जशपुर: अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने के दिए निर्देश
जशपुर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने सोमवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न राजस्व कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभि