झालरापाटन: झालरापाटन मंडी में सीजन की पहली सोयाबीन की आवक हुई, किसान लालचंद दुधालिया ने 3 क्विंटल सोयाबीन 5251 रुपए में बेची
झालरापाटन की महाराजा हरिश्चंद्र कृषि उपज मंडी में इस सीजन की पहली सोयाबीन की आवक हुई। खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ के मीडिया प्रभारी हरि राठौर ने यह जानकारी दी। किसान लालचंद दुधालिया 3 क्विंटल सोयाबीन लेकर मंडी पहुंचे। मेहता ट्रेडिंग कंपनी में हुई नीलामी में अग्रवाल ब्रदर्स ने इसे 5251 रुपए प्रति क्विंटल की सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीदा।