सोनवर्षा अंचल क्षेत्र के बैठमुशहरी पंचायत के मलौधा गांव में कृषि विभाग की एक संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान बिना लाइसेंस के भंडारित 72 बोरा उर्वरक और 7 बाल्टी कैल्शियम जब्त किया गया। कारोबारी पंकज दास के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।छापेमारी के दौरान यह खुलासा हुआ कि पंकज दास मलौधा गांव स्थित काजल इंटरप्राइजेज के गोदा