मथुरा: छत्ता बाजार में परचून की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना फिल्मी अंदाज में की चोरी
शहर कोतवाली के छत्ता बाजार कोयला वाली गली स्थित केशव देव गोपाल दास नामक परचून की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। दुकान का ताला तोड़कर दुकान में चोरी कर ली। बड़ी बात यह है कि चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर कागज लगा दिया जिससे कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ना हो पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।