खेवसीपुर गांव के निकट चलती मैजिक गाड़ी में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
Sadar, Varanasi | May 30, 2024 लोहता थाना अंतर्गत रिंग रोड फेज-2 मार्ग पर खेवसीपुर गांव के निकट भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को चलते मैजिक गाड़ी में आग लग गई। वहीं, ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग बुझाया।