सोनबरसा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
Sadar, Varanasi | May 30, 2024 वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में गुरुवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। शव को देख परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।